पुरुषों में कमजोरी क्यों आ जाती है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 08:49

पुरुषों में कमजोरी और थकान का कारण - Causes of Low Energy In Males-

गलत खानापान

स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी है। लेकिन, आजकल की बिजी लाइफ में लोग जंक फूड का सेवन अधिक करते हैं। सही खानापान ना होने के कारण, शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। इसकी वजह से अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। इससे बचने के लिए पोषण तत्वों से भरपूर फल-सब्जियां और साबुत अनाज को अपनी डाइट में शामिल करें।

लो टेस्टोस्टेरोन लेवल

पुरुषों में कमजोरी और थकान टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की कमी के कारण हो सकती है। पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ-साथ टेस्टोस्टेरोन के स्तर में गिरावट आने लगती है। लो टेस्टोस्टेरोन लेवल की वजह से पुरुषों में शारीरिक कमजोरी, थकान, नींद संबंधी विकार और सेक्स ड्राइव में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। टेस्टोस्टेरोन का स्तर जांचने के लिए रक्त परीक्षण कराया जा सकता है।

आयरन की कमी

पुरुषों में कमजोरी और थकान का एक कारण शरीर में आयरन की कमी भी हो सकता है। शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन जरूरी होता है। इसकी कमी से एनीमिया यानी खून की कमी की शिकायत हो सकती है। अगर आपको दिनभर कमजोरी और थकान महसूस होती है तो अपनी रक्त जांच करवाएं। शरीर में आयरन की कमी दूर करने के लिए आप डाइट में बदलाव, दवाओं और सप्लीमेंट्स का सहारा ले सकते हैं।

नींद की कमी

नींद पूरी नहीं होने के कारण अक्सर कमजोरी और थकान महसूस होती है। जिन पुरुषों की नाईट शिफ्ट होती है या जो देर रात तक जागते हैं, उनमें ये दिक्क्त ज्यादा होती है। इससे बचने के लिए रोजाना कम से कम 6-7 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। अगर आप रात में अच्छी नींद लेंगे, तो इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

थायराइड

थायराइड की समस्या होने पर भी कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। थायराइड की बीमारी में व्यक्ति को कमजोरी, सुस्ती और हर समय नींद आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अगर आपको ये लक्षण महसूस हों, तो डॉक्टर से संपर्क करें। थायराइड की समस्या को नजरअंदाज करने से दिक्क्त और ज्यादा बढ़ सकती है।

एक्सरसाइज ना करना

स्वस्थ रहने के लिए दिन में कम से कम 30 मिनट व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। शारीरिक गतिविधि की कमी के कारण भी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। जो पुरुष एक्सरसाइज नहीं करते हैं, उन्हें कमजोरी और थकान ज्यादा महसूस होती है। इसलिए, रोजाना कम से कम 20-30 एक्सरसाइज जरूर करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info